अमलेश्वर (पाटन)। आज दिनांक 15 जुलाई दिन गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास कुमार सिंह बघेल ने ग्राम बटंग एवम अमलेश्वर पहुंचकर मोहल्ला क्लास का निरीक्षण किया। बटंग में उन्होंने मंगल भवन, यादव भवन, राधा कृष्ण मंदिर में चल रहे प्राथमिक, उच्च प्राथमिक हाई स्कूल के मोहल्ला क्लास का निरीक्षण किया तथा संकुल स्तरीय प्रधानपाठकों की बैठक में उपस्थित होकर मोहल्ला क्लास के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई को सतत रूप से जारी रखने प्रधानपाठकों को प्रेरित किया। पश्चात ग्राम अमलेश्वर के निषाद भवन एवम समरसता भवन में चल रहे प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक शाला के मोहल्ला क्लास का निरीक्षण किया। कक्षा आठवीं की छात्र-कुमारी राधिका यदु , सागर यदु , वासु साहू , धारिणी साहू द्वारा राज्यगीत अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार सुमधुर आवाज में प्रस्तुत किया गया जिसे जिला शिक्षा अधिकारी ने खूब सराहा। उन्होंने बच्चों से सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न भी पूछे, बच्चों ने सहजता से जवाब दिए। जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास कुमार सिंह बघेल ने मोहल्ला क्लास के माध्यम से बच्चों में बुनियादी दक्षताओं के विकास हेतु सेतु पाठ्यक्रम के तहत कक्षावार विषयवार सीखाने शिक्षकों को टिप्स दिए। साथ ही कोविड-19 गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करते हुए मोहल्ला क्लास संचालन करने निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा, अमित कुमार शुक्ला (व्याख्याता), श्रीमती के.राज श्री राव (संकुल प्रभारी), संतोष कुमार शर्मा प्रधानपाठक, ब्रम्हांन्द नायक, श्रीमती कल्पना शर्मा, श्रीमती सीमा दीवान, श्रीमती सीमा अनन्त सहित प्रधानपाठक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास कुमार सिंह बघेल ने किया अमलेश्वर एवं बटंग में मोहल्ला क्लास का निरीक्षण
Previous Articleढाई साल की उम्र में हुआ था अपहरण, 24 साल बाद परिवार से मिला युवक
Related Posts
Add A Comment


















