रायगढ़ । शुक्रवार की शाम थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर को कोतरारोड़ स्थित जेजे कैफे में ग्राहकों को फास्ट फूड के साथ तंबाकू उत्पाद युक्त हुक्का पिलाए जाने की सूचना मिली। सूचना पर थाना प्रभारी के हमराह महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर, आरक्षक विनोद शर्मा, अभय नारायण यादव द्वारा मौके पर जाकर रेड किए। कैफे के बाहर से ही तंबाकू की गंध आ रही थी कुछ ग्राहक हुक्का का सेवन करते मिले। संचालक को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर ने कड़ी फटकार लगाते हुए स्टाफ को कैफे से संचालक तथा कैफे से हुक्का पोट तथा अब्गल वाइट रोज हुक्का का फ्लेवर की जप्ती कर साथ थाने लाने को कहा। कोतवाली स्टाफ ने संचालक नवीन फरमानिया पिता पवन फरमानिया उम्र 21 वर्ष निवासी दशरथ पान ठेला कोतरारोड़ थाना कोतवाली को थाना लेकर आए, जिसके विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 4/2, 6/24 सिगरेट व अन्य तम्बाकू अधिनियम 2003 के तहत इस्तगासा की कार्यवाही की गई है। कोतवाली पुलिस इसके पूर्व भी जेजे कैफे पर हुक्का पिलाए जाने की सूचना पर कार्यवाही कर चुकी है।
जेजे कैफे पर पुलिस की रेड, फास्ट फूड के साथ हुक्का परोसने की मिली थी सूचना
Next Article डायल 112 के जवानों ने गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















