What's Hot

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सर्व धर्म विधवा विधुर तलाकशुदा पुनर्विवाह संस्था रायपुर ब्राइट फाउंडेशन जिसने अपनी स्थापना के 4 थे वर्ष के प्रारंभ में आज 68 वी शादी संम्पन्न करवायी । सर्व सेन समाज के संयुक्त तत्वावधान में तलाकशुदा युवक-युवती के परिवारों से मिलकर नई दांपत्य जीवन बिताने के लिए हिंदू रीति रिवाज से पुनर्विवाह करवाया गया। नवविवाहित दंपति श्रीमती बीना श्रीवास एवं श्री राजेश श्रीवास का पुनर्विवाह एक सादे समारोह में वधु पक्ष के घर पर ही सम्पन्न हुआ। संस्था के प्रांत अध्यक्ष श्री प्रदीप गोविंद शितूत एवं महासचिव डॉ मनोज ठाकुर के संयुक्त प्रयास से तलाकशुदा युवक – युवती के परिवारों के बीच रजामंदी व आपसी सहमति के बाद हिंदू रीति रिवाज से संस्था के माध्यम से पुनर्विवाह कराकर दोनों के अंधेरे भविष्य में रोशनी की किरण जगाई गई । इस अवसर पर संस्था के प्रादेशिक अध्यक्ष श्री प्रदीप गोविंद शितूत व प्रांतीय महासचिव डॉ मनोज ठाकुर श्रीमती अंजलि शितूत, अनघा करकशे, गौरी अवधिया , शांता श्रीवास , लता श्रीवास, लता सेन, त्रिवेणी सेन, रानू संतोष ठाकुर, सरोज ईश्वर सेन , नंदनी श्रीवास, दिलीप सेन लक्ष्मण सेन व्यास ठाकुर , नोहर लाल सेन,केशव,होरी लाल, राजू श्रीवास श्रीमती श्यामा सेन रंजीता सेन ,ज्योति श्रीवास, दमयंती देशपांडे,चेतन चंदेल, नरेन्द्र अंटु ठाकुर, बिहारीलाल शर्मा,किशोर जायसवाल,दानीराम,जिवीत, शत्रुघ्न श्रीवास, कृष्ण कुमार, सरोज तिवारी , मंजु यादव , माधुरी बोरकर , राधा राजपाल , अनुराधा चौधरी ब्रजेश पटेल , कार्यक्रम में शामिल हुए ,एवं नव दंपति को बधाई दी । संस्था विगत वर्ष से कोरोना के कारण परिचय सम्मेलन का आयोजन नहीं कर पा रही है किन्तु बुढापारा रायपुर स्थित अपने कार्यालय में प्रति शनिवार को 12 से 5 बजे तक सभी धर्म , समाज जाति के विधवा , विधुर तलाकशुदा तथा उम्र दराज अविवाहित महिलाओं – पुरुषों का विवाह हेतु पंजीयन कर विवाह जोड़ने का काम कर रही है । प्रदेश प्रवक्ता चेतन चंदेल ने कहा कि संस्था में पुनर्विवाह हेतु आर्थिक रुप से कमजोर , सामान्य वर्ग के साथ साथ , उच्च शिक्षित डॉक्टर , इंजीनियर , शासकीय कर्मचारी , शिक्षक आदि ने भी अपने विवाह हेतु पंजीयन करवाया हैं । आवश्यक होने पर विकलांगों , निर्धन कन्याओं का निःशुल्क विवाह भी संस्था के द्वारा कराया जाता है ।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930