रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में आज सुबह दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। चारों बच्चे 16-17 बरस के बीच के है। वहीं मौके पर ही एक अन्य सड़क हादसे में बस कंडेक्टर की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों द्वारा चक्काजाम कर दिया गया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने रोड जाम कर दिया और इस बीच उसी मौके पर ही एक और युवक की बस से कुचलकर मौत हो गई। ये दर्दनाक हादसा कांकेर से भानुप्रतापपुर जाने वाली सड़क पर देवरी गांव के पास हुई। सुबह करीब 5 बजे आठ-दस बच्चे मॉर्निंग वाक के लिए निकले थे। इसी दौरान भानुप्रतापपुर की और से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे चारों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया है। उनकी मांग है कि जब तक एक्सीडेंट कर फरार हुआ ट्रक का ड्राइवर पकड़ा नहीं जाता और ट्रक मालिक नहीं आ जाता, चक्काजाम रहेगा। पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं और ग्रामीणों को समझाइश दी जा रही है। दरअसल, हादसे के बाद गुस्साए लोग चक्काजाम कर रहे थे। इसी दौरान एक बस वहां पहुंची, लेकिन चक्काजाम की वजह से बस रिवर्स किया जा रहा था, तभी बस के पिछले पहिये की चपेट में आकर बस कंडक्टर की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कंडक्टर बस से उतरकर ड्राइवर को गाड़ी पीछे करने का इशारा दे रहा था, तभी ड्राइवर ने कंडक्टर को ही कुचल दिया।
गाड़ी को पीछे करने का इशारा कर रहे कंडेक्टर को ड्राइवर ने कुचल डाला, अज्ञात ट्रक ने 4 बच्चों समेत 5 को रौंदा
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















