लंदन. अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की अमेरिका में हुई मौत के विरोध में दुनियाभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। रविवार को सेंट्रल लंदन में लोगों ने अश्वेतों के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पार्लियामेंट स्क्वायर पर लगी विंस्टन चर्चिल की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया। इस पर लिख दिया कि चर्चिल नस्लभेदी थे। विरोध करने वालों ने चर्चिल विरोधी नारे भी लगाए।

इस दौरान विरोध करने वालों की पुलिस से झड़प भी हो गई। इसके बाद लंदन के वेस्टमिंस्टर डिस्ट्रिक्ट में कर्फ्यू लागू कर दिया गया। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस प्रदर्शन के तरीके पर सवाल उठाए हैं।

हिंसा करने वालों पर कार्रवाई होगी: जॉनसन

जॉनसन ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘लोगों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का हक है, लेकिन पुलिस पर हमला करने का नहीं। विरोध जताने वालों ने इन प्रदर्शनों का दम घोंट दिया है। वे अपने मकसद को पूरा नहीं करते। जो भी हिंसा के लिए जिम्मेदार हैं उन पर कार्रवाई होगी।’’

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30