बहुत ही खूबसूरत धातु है। इसकी ज्वैलरी जितनी अच्छी लगती है उतनी ही अच्छी ये जीवन के लिए होती है। बहुत ही कम लोग जानते है चांदी का असर जीवन पर पडऩे के बारे में। ज्योतिष के मुताबिक चांदी के उपायों से धन, समृद्धि, शांति बढ़ती है। चांदी की कुछ चीजें घटना-दुर्घटना, गृहकलह और ग्रह-नक्षत्र के दुष्प्रभाव से बच जाते हैं।
चांदी की डिब्बी
चांदी की डिब्बी में पानी भरकर उसे तिजोरी में रखें। पानी के सूख जाने पर दोबारा भर लें। चतुर्थ में राहु हो तो डिब्बी में शहद भरकर घर के बाहर भूमि में दबाएं। सप्तम में राहु हो तो डिब्बी में नदी का जल भरकर उसमें चांदी का एक टुकड़ा डालकर घर में रखें। चांदी का चौकोर टुकड़ा
चांदी का एक चौकोर टुकड़ा घर में रखें। कुछ लोग इसे जेब में रखने की सलाह देते हैं। यह करियर और व्यापार में प्रगति हेतु होता है। दरअसल, दशमस्थ राहु तथा चतुर्थ भावस्थ केतु के लिए ये उपाय बताते हैं।
ठोस चांदी की गोली
राहु द्वितीय भाव में है तो चांदी की ठोस गोली अपने पास रखें। लगन में केतु है तो विवाह के समय चांदी की ईंट अपनी पत्नी को दें। यह ईंट कभी न बेचें।
चांदी की चेन और अंगूठी
विवाह में विलंब हो तो शुक्ल पक्ष के प्रथम सोमवार को प्रात: चांदी की एक ठोस गोली चांदी की ही चेन में पिरोकर पहनें। प्रथम भाव में राहु हो तो गले में चांदी की चेन पहनें। राहु चतुर्थ भाव में है तो चांदी की अंगूठी धारण करें।
जिंदगी में सुख, चैन के लिए चांदी की ये चीजें खास, रखिए अपने पास
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















