Friday, December 12

ओडिशा के गंजम जिले में शनिवार को एक तालाब में बड़ी संख्या में विभिन्न प्रजातियों की मछलियां मृत पाई गई हैं। गंजम मिजले के मत्स्य अधिकारी प्रमोद राउत ने कहा कि बरहामपुर के कृष्णा नगर के एक तालाब में हुई मौतों का सही कारण तत्काल पता नहीं चल सका है।

जांच के लिए तालाब के पानी और मछलियों के नमूने एकत्र किए गए
हालांकि उच्च कार्बनिक भार वाले तालाब में घुलित ऑक्सीजन स्तर की कमी या प्रदूषण मछलियों की मौत का कारण हो सकता है। स्थानीय लोेगों का कहना है कि मरी हुई मछलियां बृहस्पतिवार को दिखाई देने लगी थी और शुक्रवार को इनकी तादाद बढ़ गई।

लगभग एक क्विंटल वजनी मृत-सड़ी मछलियों से दुर्गंध इलाके में फैल गई। इसके स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मत्स्य विभाग को दी। राउत ने कहा, हमने मृत मछलियों के नमूने, साथ ही तालाब के पानी को प्रयोगशाला परीक्षणों के लिए एकत्र किया है ताकि मौतों के सही कारण का पता लगाया जा सके।’

अधिकारी ने कहा कि चूंकि जिला मत्स्य कार्यालय में कोई परीक्षण सुविधाएं नहीं हैं, इसलिए नमूने रंगीलुंडा में ओडिशा कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मत्स्य कॉलेज को भेजे जाएंगे। मत्स्य अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को सलाह दी कि परीक्षण रिपोर्ट आने तक मरी हुई मछलियों को न लाएं और न ही तालाब के पानी का उपयोग करें।

राउत ने कहा, ‘हम बरहामपुर नगर निगम आयुक्त से मरी हुई मछलियों को दफनाने का अनुरोध करेंगे।’ स्थानीय लोगों ने बताया कि तालाब नगर निकाय का था। पहले तालाब में मछली की खेती पट्टेदार द्वारा की जाती थी। लेकिन पिछले साल तालाब में मछली की खेती नहीं की गई थी।

[metaslider id="184930"
Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031