रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के दंतेवाड़ा जिले में विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे ग्रामीण भीषण सड़क हादसा का शिकार हो गये। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि इन ग्रामीणों से भरा ट्रैक्टर पलट गया। घटना दंतेवाड़ा जिले के टेलम-टेटम के बीच का है। घायल ग्रामीणों को इलाज के लिए पुलिस जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती कराया गया है। हादसे की पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने की है। जानकारी मिली है कि आदिवासी दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए टेटम गांव के लगभग 30 ग्रामीण ट्रैक्टर से कटेकल्याण की ओर जा रहे थे। टेटम एवं तेलम के बीच चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चलाने के कारण ट्रैक्टर डबरी में गिर गया। ट्रैक्टर से दब जाने के कारण 4 ग्रामीण की मौत हो गई। मृतकों में कोसा माड़वी पिता हनुमा उम्र 35 वर्ष एटम, दसई का वासी पिता कोसा उम्र 16 वर्ष टेटम, दिनेश मरकाम पिता मोहन उम्र 9 वर्ष टेटम, फूके कवासी पति हनु कवासी उम्र 40 वर्ष टेटम शामिल हैं। पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बाकी ग्रामीणों को डीआरजी की टीम द्वारा रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।
दंतेवाड़ा में भीषण सड़क हादसा : विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोग सड़क हादसे का शिकार, 4 की मौत
Previous Articleशनिदेव ऐसे बने कर्मफलदाता
Next Article छत्तीसगढ़ में अब तक 609.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















