न्यूयार्क। सरकारी जांच में 11 महिलाओं के यौन उत्पीडऩ के दोषी न्यूयार्क के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने आखिर पद पर बने रहने की जिद छोड़ दी और इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 14 दिन में प्रभावी हो जाएगा। उनके स्थान पर लेफ्टीनेंट गवर्नर कैथी होचुल को न्यूयार्क का गवर्नर बनाया जा रहा है। न्यूयार्क के सर्वोच्च पद पर बैठने वाली वह पहली महिला होंगी। गवर्नर कुओमो ने इस्तीफा देते समय अपने कार्यालय के माध्यम से टिप्पणी की कि परिस्थितियों को देखते हुए मेरी सरकार के लिए सबसे बड़ी मदद यही होगी कि मैं इस्तीफा दे दूं। इस्तीफा देने से पहले कुओमो ने अपने कार्यालय के स्टाफ के सामने 21 मिनट का भाषण दिया और उसमें कहा कि उन्होंने किसी भी महिला का अनादर नहीं किया है और न ही करेंगे। इससे पहले उनकी वकील रीटा ग्लैविन ने कहा कि कुओमो के खिलाफ माहौल बनाने के लिए मीडिया दोषी है। उन्होंने जांच पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इस जांच में उन लोगों को शामिल नहीं किया, जो इन आरोपों का समर्थन नहीं करते हैं। ज्ञात हो कि गवर्नर कुओमो के खिलाफ राज्य की अटार्नी जनरल लेटीटिआ जेम्स महिलाओं का यौन उत्पीडऩ करने के अलग-अलग समय पर लगाए आरोपों की जांच कर रही थीं। इन आरोपों को जांच में सही पाया गया। एक सप्ताह पहले जांच रिपोर्ट आने के बाद भी एंड्रयू कुओमो आरोपों को नकारते हुए पद पर बने रहने की जिद पर अड़े हुए थे। उनको राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी पद से हटने के लिए कहा था। एंड्रयू कुओमो का न्यूयार्क के गवर्नर पद पर यह तीसरा कार्यकाल था।
बाइडन ने कहा था- इस्तीफा दे देना चाहिए
इससे पहले, व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से चर्चा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था- मुझे लगता है कि उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जांच के परिणाम आने से पहले ही कहा था कि अगर जांच से पता चलता है कि कुओमो ने अनुचित तरीके से काम किया है, तो वह उनके इस्तीफे की मांग करेंगे। मंगलवार को जांच के नतीजे सामने आने और गवर्नर एंड्रयू कुओमो को दोषी पाए जाने के बाद बाइडेन ने उनसे इस्तीफे की मांग की।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031