अफगानिस्तान पर तालिबानियों के कब्जे से स्थिति और बिगड़ती जा रही है। काबुल एयरपोर्ट पर देश छोडऩे के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई। इस बीच एयरपोर्ट पर गोलीबारी की भी खबर है, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है। एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल मचा हुआ है। इन घटनाओं के बाद काबुल से सभी उड़ानों को रोक दिया गया है। भारत आने वाली और भारत से काबुल जाने वाली उड़ानों पर भी रोक लगा दी गई है। सोमवार को दोपहर 12:30 बजे एयर इंडिया का एक विमान दिल्ली से काबुल जाने वाला था, लेकिन काबुल एयरपोर्ट पर बुरे हालात को देखते हुए एयर इंडिया ने उड़ानें रद्द करने का फैसला लिया है। वहीं, भारतीय उड़ान रद्द होने के बाद दिल्ली में रह रहे अफगान नागिरक ने बताया कि उनके रिश्तेदार इस समय अफगानिस्तान में डरे और सहमे हुए हैं। हम सरकार से वीजा देने की मांग करते हैं, ताकि वो लोग सुरक्षित यहां पहुंच सके। अफगानिस्तान में फिलहाल एयरस्पेस को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से अपील की गई है कि लोग हवाई अड्डे पर न आएं। अंग्रेजी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, काबुल एयरपोर्ट पर अमेरिकी सैनिकों की ओर से हवाई फायरिंग की गई थी, जिसके चलते भगदड़ मच गई। शायद इसकी वजह से लोगों की मौत हुई हो, मीडिया रिपोर्ट की मानें तो एयरपोर्ट पर खून से सने शव देखे गए हैं। वहीं, हालात बिगडऩे पर अमेरिका ने कहा था कि उसके 6,000 सैनिक काबुल एयरपोर्ट की सुरक्षा करेंगे और लोगों की सुरक्षित वापस करेंगे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031