रायपुर। महादेव घाट पुल से एक महिला ने अपने दो बच्चों और मां के साथ महादेव घाट पुल से छलांग लगा दी। सोमवार शाम हुए इस घटना के समय नदी में मौजूद गोताखोर और नाविक की नजर उस पड़ी और वे लोग तुरंत उसकी ओर लपके, और इन चारों को बचा लिया। चारों की हालत अब सामान्य है। जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम महादेवघाट के पास रायपुर ब्राम्हणपारा इलाके में रहने वाली अंकिता मिश्रा 31 वर्ष की शादी इंदौर के एक युवक से करायी गई थी। अंकिता के दो बच्चे 5 साल की बेटी व 7 साल का बेटा है। आए दिन अंकिता का पति से विवाद हुआ करता था। इस बात की खबर मायके वालों को थी। पति से तलाक होने के बाद अंकिता अपने बच्चों के साथ पिता के यहां रहती है। घर आकर बैठने पर पिता का उससे आए दिन विवाद होने लगा तथा पति से अलग रहने पर अंकिता की मॉं शुभलक्ष्मी मिश्रा 52 वर्ष के साथ भी पिता का झगड़ा होने लगा। इससे परेशान होकर अंकिता अपनी मां व बच्चों को लेकर घुमने जाने का बहाना बनाकर ऑटों से महादेवघाट ब्रिज के पास पहुंची और पुल से चारों ने छलांग लगा दिया। उस वक्त नदी के पास मौजूद गोताखोर और नाविक लोकनाथ धीवर और उसके साथी मौजूद थे। वे पानी में इनके गिरते ही फौरन इनकी तरफ लपके। पानी में बहाव था, बच्चे व अंकिता तथा उसकी बुढ़ी मॉं लहरों में समा रहे थे। लोकनाथ ने अपने 4-5 साथियों के साथ सभी को पकड़ लिया और किनारे पर लेकर आया। और पुलिस को खबर दी जिसके बाद पुरा मामला सामने आया।
महिला दो बच्चों और मां के साथ महादेव घाट पुल से लगाई छलांग, मौजूद गोताखोर और नाविक ने बचा लिया…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















