What's Hot

कल्याण सिंह का शनिवार शाम लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई अस्पताल में निधन हो गया. वो 89 वर्ष के थे. उन्हें बीती 4 जुलाई को संक्रमण और सांस लेने में तकलीफ़ होने के बाद अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि उन्होंने अपने बड़े भाई को खो दिया है. कल्याण सिंह 1991 में पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे और अगले साल बाबरी मस्जिद ध्वंस की घटना के बाद उन्होंने इस्तीफ़ा दे दिया था. इसके बाद उन्होंने एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने से लेकर सांसद और राज्यपाल जैसी ज़िम्मेदारियों को निभाया.

सिंह के निधन की ख़बर आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई राजनीतिक जगत की तमाम हस्तियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा है, “मैं अपने दुख को शब्दों में बयां नहीं कर सकता. कल्याण सिंह जी एक स्टेट्समैन, वरिष्ठ प्रशासक, ज़मीनी नेता और एक महान इंसान थे. उत्तर प्रदेश के विकास में उनका अमिट योगदान है. उनके पुत्र श्री राजवीर सिंह से बात की और संवेदना व्यक्त की. शांति.”

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031