गरियाबंद। जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू अपने निर्वाचन जिला पंचायत क्षेत्र के गांवों का सघन दौरा किया, जिसके तहत ग्राम पंचायत लोहझर खट्टी में सीसी रोड एवं मुक्तिधाम निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। छुरा में सुंयुक्त भारतीय खेल फेडरेशन आँफ इंडिया के तत्वावधान में इंटरनेशनल चैपियनशिप नेपाल के पोखरा में 12अगस्त से 14 अगस्त तक आयोजित किया गया।जिसमें देश अलग-अलग राज्यों के 82 खिलडि़यों ने भाग लिया था।जिसमें गरियाबंन्द जिले के छुरा विकासखंण्ड की बेटी कुमारी दुर्गा खुशबू चंन्द्राकर ने किक बाक्सिंक 50 किलो वर्ग में भारत के गोल्ड जीता।जिसको शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया।
ग्राम सेम्हरा में सड़क दुर्घटना में मृतक के चन्द्राकर परिवार से मिलकर शोक जताते हुए,श्रंद्धाजलि अर्पित करते हुए अपनी ओर से सहयोग राशि देते हुए सरकार की राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना से लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। श्रीमती साहू के इस दौरे में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Next Article दूसरों की दिए आँखों से जीवन में फैल रही है रोशनी
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















