रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने 6वीं, 7वीं, 9वीं और 11वीं की क्लासेस शुरू करने का बड़ा फैसला लिया है। कोरोना के केस थमने के बाद अब इन कक्षाओं को भी लगाने की तैयारी है। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह ने आज इसकी पुष्टि की है। हालांकि अभी तक इसे लेकर आदेश जारी नहीं हुआ है। वहीं संभावना जताई जा रही है कि आज शाम तक औपचारिक आदेश जारी किए जाएंगे। स्कूल विभाग के सचिव के अनुसार 50 फीसदी क्षमता के साथ स्कूल खुल सकेंगे। बता दें कि अब तक स्कूलों 1 से 5 वी और 8वीं, 10वीं, 12वीं की क्लासेस ही लग रही है। इसके साथ ही ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह से शालाओं का संचालन हो रहा है। बता दें कि प्रदेश में ट्राइबल हास्टल, आंगनबाडिय़ों को खोल भी दिया गया है।
Previous Articleयूपी के पूर्व मंत्री केपी यादव का डेंगू से निधन
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















