दुर्ग। मनवा कुर्मी महिला समाज दुर्ग इकाई द्वारा शंकर नगर स्थित धर्मशाला व छात्रावास में तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसे समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया सभी महिलाएं हरे रंग के परिधान में शिरकत की। इस अवसर पर। समाज के शिक्षक रश्मि टिकरिहा, पुष्पा मन्ड्रिक, रमन वर्मा, दीक्षा वर्मा, सीमा वर्मा, जामवंती वर्मा, चंचला नायक का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि नगर निगम की पर्यावरण प्रभारी सत्यवती वर्मा, विशेष अतिथि जयश्री मन्ड्रिक, उत्तरा वर्मा, यहोत्री वर्मा, कांति चन्द्रवँशी, महिला इकाई की अध्यक्ष किरण वर्मा उपस्थित रही। अन्नपूर्णा मढ़ रिया ने अध्यक्षता किया। सिविल जज के लिए चयनित समाज की बेटी प्रेरणा वर्मा का भी सम्मान किया गया। इस दौरान विविध रोचक स्पर्धाओं का भी आयोजन किया गया। जिसमें तीज क्वीन का खिताब जामवंती वर्मा, भाग्यश्री विजेता विभा मढ़रिया बनी। सुमन वर्मा, अन्नपूर्णा मढ़रिया, प्रेम मढ़रिया विजेता बनी। कार्यक्रम में दुलारी वर्मा, जानकी वर्मा, पुष्प बघेल, उत्तर वर्मा, तुलसी, बिंदु नायक, मीना वर्मा, चंचला नायक, सुशीला, कांति वर्मा, अनुसुइया वर्मा, रश्मि टिकरिहा समेत समाज की अन्य महिलाएं उपस्थित थी। इस अवसर पर आकर्षक सुआ नृत्य की सराहनीय प्रस्तुति दी गई।
Previous Articleदिव्यांग मुकेश साहू के सहयोग के लिए आगे आए जनपद उपाध्यक्ष
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















