शादी से पहले मंगेतर के साथ शारीरिक संबंध बनाना एक युवती के मौत का कारण बन गया। बताया जाता है कि अधिक ब्लीडिंग होने की वजह से युवती की जान चली गई। पुलिस ने मंगेतर को हिरासत में रखा है। कानूनी सलाह के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना मध्यप्रदेश के भोपाल भोपाल के कोलार इलाके की है। यहां रहने वाला एक युवक होटल में काम करता है। पुलिस के मुताबिक युवक की सगाई मंडीदीप में रहने वाली एक 28 साल की युवती से हुई थी। कुछ महीनों बाद उनकी शादी भी होने वाली थी। बीते 5 सितंबर को युवती अपने मंगेतर से मिलने के लिए भोपाल पहुंची। शाम पांच बजे दोनों ने फिजिकल रिलेशन बनाए। इस दौरान ब्लीडिंग शुरू हो गई। मंगेतर पहले उसे पास के एक अस्पताल ले गया था। फिर वहां से दूसरे हॉस्पिटल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि काफी कोशिशों के बाद भी ब्लीडिंग बंद नहीं हो सकी। इस कारण उसकी मौत हो गई। भोपाल के एएसपी अंकित जयसवाल ने बताया कि इस मामले में कानूनी सलाह लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवती ने मरने से पहले युवक के खिलाफ किसी तरीके के बयान नहीं दिए। दोनों बालिग हैं। फिर भी पुलिस तमाम मामले से जुड़े बिंदुओं पर जांच कर रही है। कोई भी बिंदु इस जांच में नहीं छोड़ा जाएगा। मामला गंभीर है। इसलिए पुलिस की एक टीम सभी पहलुओं पर लगातार जांच कर रही है। इस जांच में डॉक्टरों और लीगल एडवाइस भी लिया जा रहा है। युवती ने मरने से पहले बयान दिए थे। उसने बताया था कि वह मंडीदीप की रहने वाली थी। उसकी सगाई हो चुकी है। वह अपने मंगेतर के पास भोपाल मिलने आई थी, लेकिन युवती ने मंगेतर के खिलाफ कोई बयान नहीं दिए हैं। इस मामले में अभी कोई सबूत युवक के खिलाफ नहीं मिले हैं। पुलिस ने डॉक्टर की सूचना पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। वहीं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार भी किया जा रहा है। अभी मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031