चुनाव आयोग छह सीटों के लिए राज्यसभा उप चुनाव आयोजित करेगा। पश्चिम बंगाल, असम, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में एक-एक और तमिलनाडु में दो सीटों पर 4 अक्टूबर को चुनाव होगा। वहीं बिहार में विधानसभा परिषद की सीट के लिए उपचुनाव भी 4 अक्टूबर को ही होगा। 4 अक्टूबर को पुडुचेरी की एक सीट के लिए राज्यसभा चुनाव होगा। पांच राज्यों की खाली हुई 6 राज्यसभा की सीटों पर चुनाव के लिए आयोग ने पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, इसकी अधिसूचना 15 सितंबर को जारी होगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, तमिलनाडु से राज्यसभा की सीट इस साल 7 मई 2021 को आईएडीएमके नेता केपी मुनुसामी के इस्तीफे की वजह से खाली हुई थी। इनका कार्यकाल 2026 तक था। इसके अलावा, तमिलनाडु से ही आर. वैथीलिंगम के इस्तीफे से राज्यसभा की एक सीट खाली हुई है, जिनका कार्यकाल 2022 तक था। पश्चिम बंगाल में 6 मई 2021 को मानस रंजन भूनिया के इस्तीफे से एक सीट खाली हुई है। मानस भुनिया अब ममता सरकार में मंत्री हैं। इसके अलावा, असम में भी बिसजित डमरे के इस्तीफे के बाद एक सीट खाली हुई है। महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता राजीव शंकरराव सातव के निधन की वजह से एक सीट पर उपचुनाव होना है। वहीं, मध्य प्रदेश में थावरचंद गहलोत के इस्तीफे के बाद एक सीट पर उपचुनाव होने हैं। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, 15 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी होगा और 22 सितंबर तक नामांकन दाखिल करने की आखिरीर तारीख है। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 27 सितंबर है। 4 अक्टूबर को जहां वोटिंग होगी, वहीं उसी दिन वोटों की गिनती भी होगी।
Previous Articleमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को तीजा तिहार की दी बधाई
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















