छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ से सम्बद्धता प्राप्त शासकीय आईटीआई संविदा प्रशिक्षण अधिकारी वेलफेयर संगठन ने आज महासंघ के आह्वाहन पर दिनाँक 17 सितम्बर से 18 सितम्बर तक चलने वाले 36 घण्टे के अनवरत अनशन को नैतिक और भौतिक समर्थन पत्र जारी कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने कहा कि, अनियमित महासंघ लगातार अनियमित कर्मचारियों के हितार्थ कार्य कर रहा है, और नियमितीकरण जैसे बड़े लक्ष्य को केवल छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले ही हासिल किया जा सकता है। इसलिये प्रदेश भर से लगभग 350 संविदा प्रशिक्षण अधिकारी महासंघ के इस कार्यक्रम में ना केवल बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे, बल्कि संगठन के 6 सक्रिय साथी आमरण अनशन में 36 घण्टे तक शिरकत करेंगे। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि, संविदा प्रशिक्षण अधिकारियों के संगठन में भले ही 370 कर्मचारी है पर आवश्यकता पड़ने पर ये 370 संविदा कर्मचारी अपने से 100 गुना अनियमित कर्मचारियों के बराबर संघर्ष करने की क्षमता रखते है क्योंकि वे लगातार 2004, 2005, 2007, 2009 से बड़े बड़े संघर्षों को देखते हुए आ रहे है।
वादा के सुरता म- मुख्यमंत्री निवास के घेराव में दम भरेंगे आईटीआई के संविदा प्रशिक्षण अधिकारी
Previous Articleपति का वजन 21 किलो घटा, कोर्ट तक पहुंच गया मामला
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















