रायपुर। छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के प्रांताध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रिवंशी ने बताया कि शासन के समक्ष अपनी मांगों को सुनियोजित ढंग से रखने के लिए कार्ययोजना तैयार किया गया है। उन्होंने मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी को संबोधित करते हुए बताया कि जबसे नरेगा संगठन अस्तित्व में आया है तब से लेकर अब तक आपकी भागीदारी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लगातार रही है जिसके संरक्षण में हम अपनी मांगों को आसानी से अपने उच्च अधिकारी के पास रख पाए हैं, जिस प्रकार का सहयोग आपके द्वारा हमारे संगठन को मिला है वही सहयोग हम हमारे संगठन को लगातार मिलती रहे। इसी आशा में छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ सुनियोजित ढंग से सरकार के पास अपनी मांगों को रखने हेतु कार्य योजना तैयार किया गया है। उस कार्य योजना को सफल बनाने हेतु आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है।




















