कोरोना बीमारी की वजह आम से लोगों से लेकर अधिकारी और नेताओं तक ने जान गंवाई है. इसी बीच कोरोना से जुड़ी छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. रिटायर्ड आईएफएस अफसर केसी यादव की कोरोना वायरस से मौत हो गई है. केसी यादव को दो दिन पहले रायपुर एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बीती रात करीब साढ़े 11 बजे उनका निधन हो गया. एम्स प्रबंधन ने उनके निधन की पुष्टि की है.

जानकारी के मुताबिक रिटायर्ड आईएफएस केसी यादव को अनियंत्रित डायबिटीक की शिकायत के बाद दो दिन पहले ही एम्स में भर्ती कराया गया था. वो कोरोना सस्पेक्ट थे, जांच के लिए सैम्पल भेजा गया था, जब रिपोर्ट आई तो कोरोना पॉजिटिव निकले. अनियंत्रित डायबिटीज और कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से उनकी स्थिति बिगड़ती चली गई. यही कारण है कि मंगलवार की रात उन्होंने दम तोड़ दिया. केसी यादव की अंतिम संस्कार आज कोविड प्रोटोकॉल के तहत किया जाएगा.

बता दें कि केसी यादव 1984 बैच के आईएफएस अफसर थे. वो छत्तीसगढ़ फारेस्ट में कई अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. केसी 2019 में मई के महीने में रिटायर हुए थे. रिटायर होने के बाद केसी यादव को 2019 के सितंबर महीने में मैटस विश्वविद्यालय रायपुर के फैकल्टी ऑफ बायोलाजिकल एण्ड केमिकल साइंस ने बायो साइंस विषय में पीएचडी की उपाधि दी गई थी.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30