रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के राजधानी रायपुर में आज दोपहर बाद तेज धूप और उमस के बाद झमाझम बारिश हुई। इस दौरान गरज और चमक के साथ घूमर-घूमर कर बादल बरसते रहे। इधर राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 897.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 11 सितम्बर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार सुकमा जिले में सर्वाधिक 1282.8 मिमी और बालोद जिले में सबसे कम 668.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 782.9 मिमी, सूरजपुर में 1073.3 मिमी, बलरामपुर में 877.7 मिमी, जशपुर में 901.8 मिमी, कोरिया में 873.6 मिमी, रायपुर में 742.8 मिमी, बलौदाबाजार में 824.4 मिमी, गरियाबंद में 801.5 मिमी, धमतरी में 786.4 मिमी, बिलासपुर में 878.9 मिमी, मुंगेली में 854.8 मिमी, रायग? में 766.2 मिमी, जांजगीर चांपा में 897.0 मिमी, कोरबा में 1245.7 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1104.8 दुर्ग में 848.1 मिमी, कबीरधाम में 712.7 मिमी, राजनांदगांव में 725.7 मिमी, बालोद में 683.6 मिमी, बेमेतरा में 983.5 मिमी, बस्तर में 968.1 मिमी, कोण्डागांव में 902.6 मिमी, कांकेर में 839.7 मिमी, नारायणपुर में 1044.5 मिमी, दंतेवाड़ा में 1019.2 मिमी और बीजापुर में 1038.9 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















