रायपुर। छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को संविलियन की बधाई देते हुए कहा कि संविलियन की आस सभी शिक्षकों को थी। आज एक जुलाई को सभी शिक्षकों का संविलियन हुआ है। सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की बधाई एवं सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी संगठन ने संविलियन के लिए प्रयास किया तथा सफल रहे। प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि 1995 -96 से नौकरी कर रहे शिक्षकों 23 साल बाद संविलियन का तोहफा मिला। सरकार इनकी सुध लेते हुए सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिले। वर्तमान में हमारे दैनिक वेतन भोगी जो 2008 में रेगुलर हुए तथा 2018 में संविलियन हुए शिक्षक शिक्षिकाओं को पेंशन मिलना चाहिए क्योंकि लगभग 35000 शिक्षक शिक्षिकाओं का रिटायरमेंट चार पांच साल में हो जाएगा। यदि रिटायरमेंट एनपीएस के तहत होता है तो पेंशन बहुत ही कम मिलेगा जिससे बुढ़ापे में आर्थिक स्थिति दयनीय हो जाएगी। ऐसे कर्मचारियों से हम अपील करते हैं कि छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ के कंधे से कंधे मिलाकर शासन प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखें ताकि दो चार साल में रिटायरमेंट के बाद पुरानी पेंशन के साथ सुखपूर्वक जीवन यापन कर सकें।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031