रायपुर ब्राइट फाउंडेशन संस्था एवं सेन समाज ने किया सहयोग

संस्था ने तलाकशुदा महिला के अंधेरे जीवन को किया रोशन

सभी धर्म जाति के विधवा विधुर तलाकशुदा व निर्धन कन्याओं के विवाह सम्बन्ध जोड़ने के लिये कार्यरत संस्था रायपुर ब्राइट फाउंडेशन में पंजीकृत एक और जोड़े का पुनर्विवाह संम्पन्न हुआ । चार बच्चों के विधुर पिता वीर सिंह श्रीवास ने एक तलाकशुदा महिला प्रमिला सेन का हाथ थामकर उसके अंधेरे जीवन में नई रोशनी भर दी, वहीं बच्चों को पुनः अपने लिए एक माँ का सहारा व स्नेह मिल गया । संस्था में पंजीकृत जोड़े ने एकदूसरे की पसंदगी के पश्चात अपने परिवार की सहमति से विवाह का आयोजन किया । रायपुर ब्राइट फाउंडेशन के पुनर्विवाह कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये शहर की , छ ग सर्व सेन समाज,सरेठे राज, महाराष्ट्र मंडल , बढ़ते कदम , मधुधारा महिला संगठन , राजपूत महिला विंग व श्री रामकृष्ण सेवा संघ संस्थाओं ने अपना सहयोग प्रदान किया ।दुल्हन का श्रृंगार अन्नपूर्णा शर्मा ने किया । पुनर्विवाहित जोड़े को सम्मान पत्र के साथ साथ नगद राशि , वस्त्र आदि उपहार स्वरूप भेट कर उनके उज्ज्वल , सुखी जीवन की कामना करते हुए आशिर्वाद दिया गया । इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष प्रदीप गोविंद शितूत , महासचिव डॉ मनोज ठाकुर , राधा राजपाल , अंजली शितूत , किशोर जायसवाल , अनघा करकशे , दमयंती देशपांडे , चेतन चंदेल , प्रीती ठाकुर , अन्नपूर्णा शर्मा , इंद्राणी ठाकुर , सरोज तिवारी , माधुरी बोरकर , मंजु यादव , आशा वरदानी , लता श्रीवास,शांता,श्यामा,रानु,नंदनी,कमला,किशोर,आलाराम,पत्रकार तपेश जैन , नरेंद्र अंटू ठाकुर , भरत योगी , गौरी अवधिया,डी आर ठाकुर, विनोद सेन,अनिल, दिलीप सेन, राधेश्याम, ईश्वर लाल,नुतन सेन, शत्रुघ्न लाल,सतीष ठाकुर, उपस्थित थे । उक्त जानकारी प्रवक्ता चेतन चंदेल एवं महासचिव डॉ मनोज ठाकुर ने दी।।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031