रायपुर। फार्माकोविजिलेंस प्रोग्राम के नेशनल कोआर्डिनेशन सेन्टर ने अब से प्रत्येक वर्ष नेशनल फार्माकोविजिलेंस वीक मनाना सुनिश्चित किया है। इस अवसर पर रॉयल कॉलेज ऑफ फार्मेसी, रायपुर, (छ. ग.) द्वारा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान,(एम्स) रायपुर, ( छ. ग.) के सहयोग से भारतीय फार्माकोपिया आयोग, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के बहुमूल्य मार्गदर्शन में एक अतिथि व्याख्यान और प्रशिक्षण का आयोजन 22 सितम्बर 2021 को pharmacovigilance -A Step Towords Patient Safety के विषय पर करवाने जा रहा है। इस कार्यक्रम में एम्स रायपुर से डॉ.एस. पी. धनेरिया एवं डॉ. नितिन रेवराम गायकवाड़ अपना व्याख्यान देंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रॉयल कॉलेज ऑफ फार्मेसी, रायपुर के अध्यक्ष श्री तोषण चंद्राकर और सचिव श्री कमल चंद्राकर करेंगे। कार्यक्रम का नेतृत्व प्राचार्य डॉ दीपक कुमार दाश एवं समन्यवन सहायक प्राध्यापक डॉ रजनी कांत पनीक द्वारा किया जाएगा।
Previous Articleदो दिवसीय वाणिज्य उत्सव का शुभारंभ
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















