What's Hot

नगर निगम के 9 कर्मचारी बर्खास्त, 2 सस्पेंड

इस वक्त बड़ी खबर मध्यप्रदेश के इंदौर से निकल कर सामने आ रही है और वह यह है कि यहां निगम के 9 कर्मचारियों को बर्खास्त और 2 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान अपमानजनक तरीके से फेंके जाने का वीडियो वायरल होने के बाद की गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद इंदौर आयुक्त प्रतिभा पाल ने 9 कर्मियों को बर्खास्त कर दिया है. वहीं दो अन्य कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में अब निगम द्वारा नौ कर्मचारियों पर मामला भी दर्ज किया गया है. बता दें कि मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में जवाहर टेकरी में सोमवार को गणेश प्रतिमाओं को फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस वीडियो के वायरल होने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है. मूर्ति विसर्जन के दौरान मचे हल्ले पर नगर निगम के अधिकारियों ने मंगलवार थाने जाकर अपने ही नौ कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है. इंदौर शहर की नगर आयुक्त प्रतिभा पटेल ने इस मामले पर कहा कि नौ कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है. वहीं, वीडियो के वायरल होने के मामले में दो अन्य कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. वारयल वीडियो में भगवान गणेश की मूर्तियों को डंपर से एक जल निकाय में फेक रहे थे. बताया जा रहा है कि जब ये मामला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जानकारी में आया तब आनन-फानन में निगम के सात दैनिक वेतन भोगियों को बर्खास्त करने के आदेश सोमवार की रात जारी कर दिए थे और इसी के साथ ही दो अन्य कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया था.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930