What's Hot

छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज चुनाव को लेकर सोशल मीडिया में हो रही तरह-तरह की चर्चाएं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल है समाज के मुख्य संरक्षक

रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज में चुनाव को लेकर काफी खींचतान चल रही है। यह खींचतान विगत कई माह से चल रहा है। चुनाव को लेकर समाज दो भागों में बंटता नजर आ रहा है। चुनाव को लेकर समाज के दोनों गुटों में बैठकों का कई दौर चल चुका है। इसके बाद अब समाज के चुनाव को लेकर सोशल मीडिया में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। चर्चा यह तक हो रही है कि समाज के कुछ दलालनुमा लोग समाज के मुख्य सरंक्षक एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की स्वच्छ छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री की नैया डुबाने की भागीरथी प्रयास कर रहे है। आप सभी को पता है कि पिछले एक माह से ढाई-ढाई साल वाले मामले को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई रही। समाज के लोगों का मानना है कि जिस प्रकार से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले पर पूर्ण विराम लगाया है, ठीक उसी प्रकार समाज के मुख्य संरक्षक होने के नाते समाज के चुनाव संबंधी मामले पर भी त्वरित निर्णय करते हुए इसमें भी पूर्ण विराम लगाये। चुनाव को लेकर अभी वर्तमान में जो माहौल बन रहा है उसे देखकर ऐसा लगता है कि समाज दिशाहीन होते जा रहा है। और अब समाज को सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है। चुनाव को लेकर जो चर्चाएं सोशल मीडिया में हो रही है उसके मुताबिक लोगों का कहना है कि समाज के भीतर कुछ दलालनुमा लोग है जो समाज के मुख्य संरक्षक एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की स्वच्छ एवं बेदाग छवि को अस्वच्छ एवं दागदार करने में जुटे हुए हैं। लोगों का यह भी कहना है कि छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाने के लिए ढाई-ढाई साल वाले मामले को समाज के ही कुछ दलालनुमा लोग हवा देते रहे और श्री बघेल के खिलाफ माहौल बनाने का प्रयास करते रहे। वहीं समाज के अन्य लोगों का यह भी कहना है कि समाज के मुख्य संरक्षक होने के नाते भूपेश बघेल को समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष और राजप्रधानों के चुनाव को लेकर ठोस पहल करते हुए त्वरित निर्णय करें जिससे कि समाज को एक सही मार्गदर्शन मिल सके।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031