हितग्राहियों को  8.94 लाख रूपए की अनुदान सहायता एवं सामग्री का होगा वितरण   

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन बेमेतरा जिले को 477 करोड़ 62 लाख रूपए की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्याें की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बेेमेतरा जिला मुख्यालय के बेसिक शाला ग्राउंड में आयोजित किसान सम्मेलन में शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत 20 हितग्राहियों को 8.94 लाख रूपए की अनुदान सहायता राशि तथा 25 हितग्राहियों को सिलाई मशीन, स्प्रेयर एवं ट्राईसायकल का वितरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर 70 करोड़ की लागत से निर्मित 65 विकास कार्याे का लोकार्पण एवं 407 करोड़ रूपए की लागत वाले 449 कार्याें का भूमिपूजन भी करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बेमेतरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ही गौठानों में गोबर से विद्युत उत्पादन की परियोजना का भी शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा 2.07 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित भवनों, जल संसाधन विभाग द्वारा 31.06 करोड़ की लागत से निर्मित 9 सिंचाई परियोजनाओं सहित एनीकट कम काजवे, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा  72.50 लाख रूपए की लागत से निर्मित 12 सार्वजनिक परिसंपत्तियों, लोक निर्माण विभाग द्वारा 34.75 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 16 सड़कों, पुल-पुलियों एवं भवनों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर बेमेतरा नगर पालिक के वार्ड क्रमांक 19 में राम मंदिर के पास स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण तथा गांधी मैदान के जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भी लोकार्पण करेंगे। बेमेतरा के जिला चिकित्सालय में एक करोड़ एक लाख रूपए की लागत से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का भी लोकार्पण होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा जनसुविधा एवं विकास के लिए 407 करोड़ रूपए की लागत वाले 449 कार्याें की आधारशिला भी रखेंगे, जिसमें पेयजल सुविधा का विस्तार, सड़क, भवन, पुल-पुलिया का निर्माण मुख्य रूप से शामिल हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930