ओडगी। विकास खण्ड ओडगी के दूरस्थ बिहारपुर क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर मे आज सर्व यादव समाज की बैठक देवनारायण यादव संभागीय अध्यक्ष सरगुजा के मुख्यातिथ्य व रमाशंकर यादव की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ। बैठक मे सामाजिक एकता, शिक्षा , स्वरोजगार , सामाजिक कुरीतियों को दूर करने सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर विचार विमर्श किया गया। विदित हो कुछ दिन पहले जानकारी प्राप्त हुई थी कि बिहारपुर क्षेत्र मे कुछ लोगों द्वारा लोगों को पैसे का लालच के साथ बहला फुसलाकर क्षेत्र के लोगों को ईसाई धर्म मे धर्मांतरण कर रहे हैं, जो चंगाई प्रार्थना के बहाने लोगों को भ्रमित कर रहे हैं जिसे यादव समाज के पदाधिकारियों ने संज्ञान में लेते हुए आज कुबेर पुर में समाज की बैठक आहुत किया गया। देखा गया कि कुछ यादव समाज के लोग भी लालच बहकावे मे आकर ईसाई धर्म मानने लगे हैं, जिन्हे यादव समाज व हिन्दू धर्म के महत्व को बताया गया, जिससे प्रभावित होकर समाज के दो परिवार जो ईसाई धर्म स्वीकार कर लिए थे, पुनः हिन्दू धर्म मे घर वापसी की इच्छा व्यक्त किया गया, जिन्हे समाज के पदाधिकारियों ने चरण धोने के साथ पुष्पवर्षा तथा तिलक लगाकर ससम्मान हिन्दू धर्म मे घर वापसी कराया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने कुल व धर्म के प्रति जागरूक रहने पर जोर देते हुए कहा कि किसी के बहकावे मे आकर ऐसा कृत्य न करें, धर्मांतरण कराना कानूनी तौर से अपराध है, ऐसे मामले आने पर धर्मांतरण कराने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई हेतु यादव समाज तत्पर रहेगा। बैठक मे देवनारायण यादव संभागीय अध्यक्ष सरगुजा, रमाशंकर यादव जिलाध्यक्ष सूरजपुर के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय यादव जिलाकार्यकारी अध्यक्ष सूरजपुर , शिवबालक राम यादव एवं जनपद उपाध्यक्ष ओडगी, विनय यादव जिलाध्यक्ष सिंगरौली मप्र, विजय यादव बैढन मप्र सहित अशोक यादव, छोटे लाल , रामलल्लू , रामबकज उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930