कांग्रेस विधायकों के दिल्ली दौरे से छत्तीसगढ़ में सियासी उथल-पुथल मची हुई है। राजनीतिक हलकों में इसकी जमकर चर्चा हो रही है। वहीं अब जो खबर मिल रही है उसके मुताबिक विधायक कुंवर निषाद, विनय भगत, ममता चंद्राकर और लक्ष्मी ध्रुव दिल्ली रवाना हो चुके हैं। वहीं विधायक चिंतामणि महाराज आज दिल्ली नहीं जाएंगे। विधायक रेखचंद जैन, चक्रधर सिदार और अनूप नाग शाम 4.30 बजे जाएंगे दिल्ली, विधायक मनोज मंडावी शाम 7.30 बजे की फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो चुके हैं। विधायक भुनेश्वर बघेल रात 8.20 की फ्लाइट से दिल्ली रवाना होंगे। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार शाम 6 विधायक शिशुपाल शोरी, संतराम नेताम, केके ध्रुव, उत्तरी जांगड़े, किस्मत नंद और रामकुमार यादव दिल्ली के लिए रवाना हुए। इसी तरह तीन विधायक लालजीत राठिया, अनिता शर्मा और राजमन बेंजाम भी अलग अलग जगहों से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930