रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। राज्यपाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने पूरे विश्व को ज्ञान का प्रकाश दिखाया। वे युवाओं को नेतृत्व करने की प्रेरणा देते थे। उन्होंने अल्प आयु में ऐसा कार्य किया, जिसके बल पर हमारा देश आध्यात्मिक नेतृत्व के रूप में विश्व में स्थापित हुआ। उन्होंने पूरे विश्व को एकात्मकता का संदेश दिया। उनका छत्तीसगढ़ से बहुत करीब का नाता रहा है। उन्होंने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय छत्तीसगढ़ में बिताया। उन्हें मैं पुन: नमन करते हुए श्रद्धांजलि देती हूं।
स्वामी विवेकानंद जी ने पूरे विश्व को ज्ञान का प्रकाश दिखाया : राज्यपाल
Previous Articleगुरु की कृपा के बिना भगवान् की प्राप्ति असंभव…
Related Posts
Add A Comment


















