आपने अक्सर अपने घर के बड़ों को यह कहते सुना होगा कि दिन ढलने के बाद ऐसा नहीं करते, वैसा नहीं करते. वास्तु के अनुसार यह सब बातें आपकी जिंदगी के सुख और दुख से काफी ज्यादा संबंध रखती हैं. चलिए बताते हैं आपको शास्त्रों में ऐसे कौन से काम हैं जिन्हे आपको दिन ढलने के बाद नहीं करना चाहिए…
हर कोई चाहता है कि उसकी जिंदगी में धन-दौलत की कमी ना हो. पैसे कमाना तो कठिन काम है लेकिन पैसे संभाल कर रखना और भी कठिन काम है. हिंदू शास्त्रों के मुताबिक, सूर्यास्त के बाद तुलसी के पौधे को स्पर्श करना वर्जित है. सूर्यस्त के बाद तुलसी के पौधे को छूने से दुर्भाग्य और गरीबी आती है. कहा जाता है कि तुलसी के पौधे की पूजा करना और जल चढ़ाना दोनों ही शुभ माना जाता है लेकिन शाम के समय में ऐसा नहीं करें. शाम में केवल तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं. कहा जाता है कि ऐसा करने से ना नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है बल्कि घर में लक्ष्मी भी आती है. शास्त्रों में शाम के समय में शारीरिक संबंध बनाना भी वर्जित बताया गया है. ऐसा करने से दुर्भाग्य आता है.सूर्यास्त के दौरान सोने से नकारात्मक ऊर्जा आती है और बैड लक आपके साथ हो लेता है. कहा जाता है इससे मोटापा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी होती हैं.
घर में सूर्यास्त के बाद झाड़ू-पोछा करना भी अशुभ माना जाता है.
शास्त्रों के मुताबिक, अगर आप सूर्यास्त होने के बाद घर में झाड़ू पोछा लगाते हैं तो आप घर से खुशियों और गुड लक को दूर भगा रहे हैं.यदि आप खाने के तुरंत बाद बर्तन नहीं साफ करते हैं तो आप पर शनि और चंद्रमा का बुरा प्रभाव पड़ेगा. कहा जाता है अगर आप खाने के बाद बर्तन साफ करके रख देते हैं तो आपके घर में संपन्नता आती है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930