मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गांधी जी के ग्राम सुराज का रास्ता ही छत्तीसगढ़ सरकार का रास्ता है। हमारी सरकार गांवों, किसानों, ग्रामीणों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए काम कर रही है। गांव और ग्रामीणों की स्थिति में बदलाव आए इसकों लेकर कई योजनाएं शुरू की गई है। किसानों की कर्ज माफी, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, कमजोर परिवारों को सार्वभौम पीडीएस के माध्यम से खाद्यन्न वितरण सहित ऐसी कई योजनाएं है जिनके माध्यम से लोगों को सीधे मदद दी जा रही है। 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बेमेतरा के बेसिक स्कूल ग्राउंड में विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गांवों में स्थापित गौठानों में अजीविका मूलक गतिविधियों से लोगांे को रोजगार मिला है। उन्हें अतिरिक्त आय होने लगी है। छत्तीसगढ़ सरकार की गोधन न्याय योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि गोबर की खरीदी के शुरूआती दौर में लोग इसका मजाक उड़ाते थे आज उन लोगों ने देख लिया है कि गोबर का कितना महत्व है। हमारे गौठानों में गोबर से जैविक खाद, बनने लगी है, जिससे राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा मिला है। अब हम गोबर से विद्युत उत्पादन करने जा रहे है। विद्युत उत्पादन का काम गांव की हमारी महिला बहने करेंगी और बेचेंगी। गौठानों को हम रूरल इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित कर रहें है। यहां ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधनों से कई उत्पाद तैयार किए जाएंगे। इसके मार्केटिंग की व्यवस्था शासन प्रशासन के जिम्मे होगी। 
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बेमेतरा जिले में 503 करोड़ रूपए की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया और सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत 20 हितग्राहियों को 8.94 लाख रूपए की अनुदान सहायता राशि तथा 25 हितग्राहियों को सिलाई मशीन, स्प्रेयर एवं ट्राईसायकल का भी वितरण किया। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा 2.07 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित भवनों, जल संसाधन विभाग द्वारा 31.06 करोड़ की लागत से निर्मित 9 सिंचाई परियोजनाओं सहित एनीकट कम काजवे, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा  72.50 लाख रूपए की लागत से निर्मित 12 सार्वजनिक परिसंपत्तियों, लोक निर्माण विभाग द्वारा 34.75 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 16 सड़कों, पुल-पुलियों एवं भवनों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा जनसुविधा एवं विकास के 449 कार्यों की का भूमिपूजन, जिसमें पेयजल सुविधा का विस्तार, सड़क, भवन, पुल-पुलिया का निर्माण मुख्य रूप से शामिल हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930