नई दिल्ली: त्योहारों का समय शुरू हो चुका है। कल दशहरे का त्योहार मनाया जाने वाला है। इन दिनों लोग मीठा खाना बहुत पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए मिल्क पाउडर के उपयोग से घर पर गुलाब जामुन बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इसको बनाने में बहुत ही कम समय लगता है। साथ इसका स्वाद ऐसा होता है कि आपका मुंह मिठास से भर जाएगा। जिससे आपके रिश्तों में भी मिठास घुल जाएगी, तो चलिए जानते हैं गुलाब जामुन बनाने की रेसिपी-

गुलाब जामुन बनाने की सामग्री-

-1 कप मिल्क पाउडर

-3 चम्मच मैदा

-1/2 चम्मच इलायची पाउडर

-1/2 कप दूध

-1/2 कप चीनी

-2 चम्मच घी

-1/2 कप ड्राई फ्रूट्स (ऑप्शनल)

गुलाब जामुन बनाने की रेसिपी-

इसको बनाने के लिए आप एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म करें। फिर आप इसमें दूध को डाल दें।

इसके बाद आप इसमें मिल्क पाउडर को डालें और अच्छी तरह से मिला दें जिससे कि इसमें गांठ ना पड़ें।

फिर जब ये पककर गाढ़ा हो जाए तो आप गैस को ऑफ कर दें।

इसके बाद आप इस मिक्चर में मैदा और इलायची पाउडर को डाल दें। फिर इसको अच्छे से मसलकर चिकना कर लें।

इसके बाद आप इस बने मिक्चर को गोल लड्डू के आकार का बना लें।

फिर आप एक कढ़ाई लेकर इसमें घी गर्म करें। इसके बाद आप इनको भूरा होने तक अच्छी तरह से फ्राई करके एक बर्तन में निकाल लें।

फिर आप एक और कढ़ाई लेकर उसमें पानी और चीनी का मिश्रण बनाकर इसकी चाश्नी बना लें।

इसके बाद आप इस चाश्नी में बने गुलाब जामुन को डुबो दें। फिर जब ये रसीले हो जाएं तो इनको निकालकर सर्व करें।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930