रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके 15 अक्टूबर से तीन दिवसीय बस्तर प्रवास पर रहेंगी। सुश्री उइके 15 अक्टूबर 2021 को दोपहर 02ः25 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल से नियमित विमान से जगदलपुर के लिए रवाना होंगी और दोपहर 03ः30 बजे मां दंतेश्वरी विमानतल जगदलपुर पहुंचेंगी। इसके पश्चात् वे शाम 4.00 बजे जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मुलाकात करेंगी। शाम 5.30 बजे वे राजमहल परिसर स्थित माईं दंतेश्वरी का दर्शन और पूजन-अर्चना करेंगी। इसके पश्चात् भीतर रैनी के दिन संचालित होने वाले आठ चक्के के विजय रथ की परिक्रमा में शामिल होंगी। सुश्री उइके शनिवार 16 अक्टूबर को जगदलपुर के कुम्हड़ाकोट में होने वाले नुआखाई कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। वे रविवार को दोपहर 12.30 बजे एयर इंडिया के नियमित विमान से रायपुर के लिए रवाना होंगी।
राज्यपाल सुश्री उइके तीन दिवसीय बस्तर प्रवास पर : बस्तर दशहरा में होंगी शामिल
Previous Articleराज्यपाल ने विजयादशमी के अवसर पर दी शुभकामनाएं
Next Article दीपलता बन रही महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















