नई दिल्ली। दशहरे से एक दिन पहले आतंकियों ने एक बार फिर से दुस्साहस किया। आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर दूसरा बड़ा हमला किया, जिसमें सेना के एक जेसीओ समेत दो जवान शहीद हो गए। दो अन्य जवानों गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। आतंकियों ने यह हमला पुंछ जिले के मेंढर सबडिवीजन के गुरसाई क्षेत्र में जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाटादूडिय़ां इलाके में किया। जानकारी के मुताबिक जिस समय हमला हुआ उस समय सेना की 48 आरआर, 16 आरआर और एसओजी इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर रखी है। उधर, इस आतंकी हमले के बाद पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरनकोट से बिंबरगली के बीच सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। पुंछ जिले में हाल ही में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर काउंटर-टेररिस्ट ऑपरेशन चलाया था। यहां आतंकियों से हुई इस मुठभेड़ में एक जेसीओ समेत 5 जवान शहीद हुए। इन जवानों का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था।
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















