झांसी में दशहरा के दिन पर बड़ा हादसा हो गया। हादसे में सात महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार बच्चे भी बताए जा रहे हैं। हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है। हादसा चिरगांव क्षेत्र के भांडेर रोड पर शुक्रवार की शाम करीब पौने चार बजे के आसपास हुआ है। जानकारी के अनुसार ट्रॉली में सवार होकर सभी श्रद्धालु दर्शन करके घर लौट रहे थे कि अचानक रास्ते में मवेशी आ गए। मवेशियों को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई।ट्रॉली पलटने से उसमें सवार सभी लोग दब गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है। जिसमें सात महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। सभी लोग झांसी और मध्यप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। दशहरे के दिन हुए हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। हादसे की खबर पाकर अफसर भी मौके पर दौड़ पड़े। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू करवाया है। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्प्ताल भिजवाया है जबकि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
Previous Article…और खिल उठे परिजनों के चेहरे, ये है वजह…
Next Article भगवान श्रीराम का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















