रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिले के पत्थलगांव में कल हुए हृदय विदारक हादसे के बाद आज शनिवार को राज्य के गरियाबंद जिले में एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जाता है कि आज भीड़ सड़क पर नृत्य का प्रोग्राम देख रही थी, तभी तेज रफ्तार सागौन भरी मेटाडोर लहराती हुई पहुंची और कई वाहनों को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि भीड़ में किसी ने इस वाहन को देख लिया और शोर मचा दिया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सागौन की लकडिय़ों से भरी मेटाडोर ने एक साथ 2 बाइक, पिकअप और बोलेरो को टक्कर मार दी। हालांकि समय रहते वहां मौजूद लोगों ने मेटाडोर को देख लिया और वहां से हट गए। टक्कर के बाद गाड़ी भी रुक गई। लोगों की सावधानी के चलते बड़ा हादसा टल गया। वन विभाग ने इस मामले में सागौन तस्करी की भी आशंका जताई है। हादसा जिले के देवभोग के नागलदेही गांव के पास हुआ है। शुक्रवार को दशहरा पर नागलदेही गांव में ग्रामीणों ने धुमरा प्रतियोगिता का आयोजन किया था। धुमरा ओडिशा का पारंपरिक नृत्य है। देवभोग का इलाका भी ओडिशा की सीमा से लगा है। कार्यक्रम रात से शुरू होकर चल ही रहा था कि शनिवार सुबह 4 बजे एक मेटाडोर उदंती वन्यजीव अभ्यारण्य क्षेत्र की तरफ से गांव में घुसी। कार्यक्रम में इतनी भीड़ थी कि लोग सड़क पर ही बैठकर प्रतियोगिता देख रहे थे। इसी दौरान अचानक मेटोडार एक साथ कई गाडिय़ों को टक्कर मारती हुई भीड़ के पास पहुंची ही थी कि इतने में भीड़ ने उसे देख लिया। भीड़ में से कुछ लोगों ने शोर मचा दिया। जिस कारण लोग सड़क से किसी तरह किनारे हो गए। वहीं उसी भीड़ ने किसी तरह से मेटाडोर को रोक लिया। भीड़ को देखते ही मेटाडोर का ड्राइवर भाग निकला। इस मामले में राहत की बात ये रही उस हादसे के वक्त कोई भी शख्स बाइक, पिकअप और बोलेरो के पास नहीं था। जिसकी वजह से कोई हताहत नहीं हुआ। इसके बाद लोगों ने इस बात की सूचना देवभोग पुलिस और वन विभाग को दी। जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मेटाडोर को जब्त कर लिया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930