ससुराल में एक दामाद ने अपनी सास को लहूलुहान कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दामाद फरार हो गया। बताया जाता है कि आरोपी की पत्नी मायके गई थी, इस पर वो भी वहां पहुंच गया और पत्नी से विवाद करने लगा। इसी दौरान उसने सास पर चाकू से वार कर दिया। घटना बिलासपुर सरकंडा के श्यामनगर लिंगियाडीह का जहां रहने वाली मालती श्रीवास गृहणी हैं। बीते दिनों उनकी बेटी ललिता मायके आई थी। उनका दामाद विवेक भी आ गया। उसने शराब के नशे में अपनी सास से विवाद शुरू कर दिया। घायल सास को सिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Previous Articleसाप्ताहिक बाजार में भेल-गुपचुप खाना पड़ा भारी, 71 बीमार
Next Article श्री धन्वन्तरी जेनरिक मेडिकल स्टोर योजना का शुभारंभ
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















