What's Hot

शिक्षकों की मांग को लेकर घंटों नेशनल हाइवे जाम रहा, इस दौरान कई वाहनों के पहिये थमे रहे। दरअसल छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था का हाल बया करते स्कूली बच्चे सड़क पर उतर गये। बताया जाता है कि विगत 10 बरस से एक शिक्षक के भरोसे मीडिल स्कूल संचालित हो रहा है। यह मामला छत्तीसगढ़ राज्य के नेशनल हाइवे पर बसे राजनांदगांव जिले के ग्राम पंचायत बागनदी का है जहां के बच्चे एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने मीडिल स्कूल में शिक्षकों की मांग को लेकर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। घंटो तक पुलिस और स्थानीय अधिकारियों की समझाइश पर ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का कोई असर नहीं पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत बागनदी की मीडिल स्कूल पिछले 10 सालों से 1 ही शिक्षक के भरोसे चल रहा है। समझा जा सकता है कि वहां पढ़ाई स्तर का कैसा होगा। ग्रामीणों की पूरी बात सुनने और सड़क पर बैठे बच्चों को देखने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम अरूण कुमार ने आश्वस्त किया है कि बहुत जल्द उनकी समस्याएं निराकृत कर ली जाएंगी। काफी देर के मान-मनौव्वल के बाद ग्रामीण और बच्चे माने और सड़क से हटे, तब कहीं जाकर स्थिति सामान्य हुई।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930