अम्बिकापुर। राज्य शासन के निर्देशानुसार कोविड-19 से जान गंवाने वालांे के निकटतम वारिसानों को आर्थिक सहायता अनुदान राशि जिला प्रशासन द्वारा स्वीकृत की जा रही है। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में जिले में कोविड से स्वर्गवासी हुए अब तक 206 लोगों के वारिसानों के लिए प्रत्येक प्रकरण 50 हजार रुपए के मान से 1 करोड़ 3 लाख रुपए का अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत राशि का वितरण संबंधित तहसीलदारों के द्वारा की जाएगी। अपर कलेक्टर श्री एएल ध्रुव ने बताया है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई सूची के अनुसार जिले में 258 लोगों की मृत्यु कोविड के कारण हुई है। राज्य शासन के निर्देशानुसार मृतक के निकटतम वारिसान को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्वीकृत किया जा रहा है। सहायता राशि के लिए अब तक 216 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमे से 10 प्रकरणो में मृतकों के नाम सूची में नहीं होने के कारण जांच समिति के समक्ष रखा गया है। प्राप्त प्रकरण में अम्बिकापुर अनुभाग से 148, उदयपुर अनुभाग से 36 तथा सीतापुर अनुभाग से 32 प्रकरण शामिल हैं।
कोविड से जान गंवाने वाले 206 लोगों के वारिसानों को 1 करोड़ से अधिक सहायता राशि स्वीकृत
Previous Articleफेसबुक पर करने जा रहा था लाइव सुसाइड, ऐसे बचा ली गई जान
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















