दिवाली भारत में मनाया जाने वाला सबसे बड़ा त्योहार होता है। यह त्योहार लोग घरों में दिए जलाकर और एक दूसरे के घरों में मिठाई बांटकर बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं। ऐसे में लोग दिवाली के लिए अपने घरों को सजाते हैं। अगर आप दिवाली में अपने घर को सजाने के आइडिया ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपके लिए इस दिवाली आपके घर को सजाने के कुछ बेहतरीन आइडियाज लेकर आए हैं वो भी बहुत ही कम बजट में। ये कुछ सिंपल और सस्ते दिवाली डेकोरेशन आईडियाज आपके घर को एक शानदार लुक देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, तो चलिए जानते हैं दिवाली डेकोरेशन के कुछ सिंपल और सस्ते आइडिया-

  1. कांच के बाउल और गिलास का उपयोग करें
    दिवाली पर घर को सजाने के लिए आप कांच के गिलास और बाउल का उपयोग भी कर सकते हैं। इनमें आप रोज और गेंदा के फूलों की पत्तियां डालकर फ्लोटिंग कैंडल या दिए जला कर घर के किसी कोने में सजाकर रख सकते हैं। आप चाहें तो इसे सेंटर टेबल पर भी रख सकते हैं। इससे आपका घर देखने में बहुत अच्छा लगेगा।
  2. कलरफुल रंगोली बनाएं
    आप दिवाली के दिन अपने घर पर रंगोली बनाकर भी सजा सकते हैं। कलरफुल रंगोली देखने में बहुत ही सुंदर और आकर्षक लगती है। दिवाली पर अपने घर को सजाने का ये सबसे सस्ता और आसान तरीका होता है। आप अपनी रंगोली को फूलों और दीयों की मदद से भी सजा सकते हैं।
  3. कलरफुल दीये और मोमबत्ती जलाएं
    दिवाली के दिन आप अपने घर को खूबसूरत और आकर्षक बनाने के लिए कलरफुल दीये और मोमबत्तियों का भी उपयोग कर सकते हैं। दीए बाजार में काफी सस्ते होते हैं। आप चाहें तो बाजार से प्लेन दीये लाकर इन्हें अपनी पसंद के रंग से सजाकर भी उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही आप चाहें तो दीयों की जगह कलरफुल मोमबत्तियों का भी उपयोग कर सकते हैं।
  4. लाइट और फूलों का उपयोग करें
    दिवाली के त्योहार पर बाजार में रंगीन लाइट हर जगह मिल जाती है। इस दिवाली आप अपने घर को थोड़ा अलग लुक देने के लिए फेयरी लाइट का उपयोग भी कर सकते हैं। आप चाहें तो कमरे या लिविंग रूम में फोटोज के बीच में भी इन लाइट्स को लगा सकते हैं। इसके अलावा आप ताजा फूलों की माला या फूलों से भी अपने घर को सजा सकते हैं।
Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031