उत्तर प्रदेश में दिवाली से एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने गरीब वर्ग को राहत देते हुए प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत अब होली तक अनाज फ्री में देने की घोषणा की है. योजना के तहत पहले मई से लेकर नवंबर तक प्रदेश में बीपीएल कार्ड धारकों को फ्री में अनाज दिया जा रहा था. लेकिन अब इस योजना के तहत आगामी होली तक लोगों को फ्री अनाज दिया जाएगा. गौरतलब है कि बीपीएल कार्ड धारकों को इस योजना के तहत 35 किलो राशन फ्री दिया जाता है. दीपावली के एक दिन पहले ही अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी के साथ कहा कि गरीब परिवारों के उत्थान और परेशानियों में सरकार उनके साथ है. गरीबों को उनका हक और जरूरत का हर सामान पहुंचाने के लिए सरकार दिन रात काम कर रही है. प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत 15 करोड़ बीपीएल कार्ड धारकों को राज्य में लाभ मिलेगा. इस दौरान कार्ड धारकों को गेहूं, चावल, दाल, चीनी, तेल के साथ ही नमक भी फ्री में दिया जाएगा.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031