भाईदूज दिवाली के दो दिन बाद मनाया जाता है. यह रक्षाबंधन की तर्ज पर ही मनाया जाता है, जिसमें बहन भाई का तिलक करती हैं. माना जाता है कि यमुना ने पहली बार अपने भाई यम को अपने घर बुलाकर तिलक किया था. यम ने उपहार स्वरूप यमुना को आशीर्वाद दिया था कि अब से जो भी बहन भाई का तिलक करेगी, उसकी अकाल मृत्यु नहीं होगी. तब से मनाए जाने वाले इस त्योहार पर भाई बहनों को कई उपयोगी उपहार दे सकते हैं.
स्मार्टवॉच
लड़कियों को घड़ी बहुत पसंद होती है. ऐसे में जब बात गैजेट की हो रही है तो आप बहन को स्मार्टवॉच गिफ्ट कर सकते हैं. यह एक हजार रुपये से 35 हजार तक की रेंज में मिल जाएंगे.
नेट-स्पॉट डिवाइस
जियो फाई या एयरटेल हॉट-स्पॉट डिवाइस भी गिफ्ट कर सकते हैं. इनके जरिए घर या बाहर इंटरनेट का इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है. कुल मिलाकर इसे मोबाइल वाई-फाई राउटर कह सकते हैं. इनकी बैटरी शानदार होती हैं. कीमत एक हजार रुपये के करीब है.
पावरबैंक
आजकल कोई भी स्मार्टफोन से एक मिनट दूर रहना नहीं चाहता, तो आप अपनी प्यारी बहना को पावरफुल पावरबैंक गिफ्ट कर सकते हैं. 700 रुपये से 1,500 रुपये में आपको 11,000 से लेकर 20,000 एमएच तक के पावरबैंक मिल जाएंगे.
इंस्टेंट कैमरा
वैसे तो लड़कियां पहले से खुद को सर्वाधिक देखना पसंद करती हैं लेकिन स्मार्टफोन के आने के बाद वे खुद को किसी भी दूसरी चीज से ज्यादा पसंद करने लगी हैं. वे दिनभर में कई बार सेल्फी क्लिक करती हैं. ऐसे में आप इंस्टेंट कैमरा गिफ्ट कर सकते हैं, ताकि वे फोटो क्लिक कर प्रिंट भी कर सकेंगी.
फिटनेस बैंड
लड़कियां सेहत को लेकर समझौता नहीं करती हैं. अगर आप भी अपनी बहन की सेहत का ख्याल रखना चाहते हैं तो उन्हें फिटनेस बैंड गिफ्ट कर सकते हैं. बढय़िा फिटनेस बैंड 1,500 रुपये में भी मिल जाएगा, जैसे- एमआई और एचआरएक्स का फिटनेस बैंड.
पूजा मुहूर्त
छह नवंबर को दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से 3 बजकर 22 मिनट तक मुहूर्त भाइयों को टीका करने के लिए सबसे शुभ है. यानि शुभ मुहूर्त का कुल समय 2 घंटे और 12 मिनट का है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930