लगभग दो साल तक कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के साये में गुजारने के बाद इस बार दिवाली का जोश पूरे देश में देखने को मिला। जगह-जगह रंगबिरंगी रोशनी से सजावट की गई और सोशल मीडिया पर दिवाली की तस्वीरों की भी खूब धूम रही। फेसबुक हो, इंस्टाग्राम हो या व्हाट्सएप या फिर दूसरा कोई और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, हर जगह दिवाली पर्व से जुड़ी पोस्ट की भरमार देखने को मिली। दिवाली की बात हो और अंतरिक्ष से भारत की रोशनी से जगमगाती फर्जी तस्वीर की बात न हो, ऐसा बहुत मुश्किल है। लगभग हर बार ही एक तस्वीर ऐसी सामने आती है जिमसें रोशनी से जगमगाता भारत का नक्शा दिखता है और दावा होता है कि यह तस्वीर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की ओर से जारी की गई है। हालांकि, इस बार नासा ने दिवाली की बधाई देते हुए असल में एक तस्वीर पोस्ट की है। नासा ने दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की। लेकिन यह तस्वीर दिवाली पर रोशनी से जगमगाते भारत के नक्शे की नहीं बल्कि हमारी आकाशगंगा मिल्कीवे की थी। हब्बल टेलीस्कोप से ली गई इस तस्वीर में मिल्की वे के केंद्र में स्थित रंगीन तारे दिखाई दे रहे हैं। यह तस्वीर कुछ ऐसी प्रतीत होती है मानो अंतरिक्ष में भी दिवाली पर्व मनाया जा रहा हो।
Previous Articleकार्तिक मास का शुक्ल पक्ष शुरु, न करें ये काम
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















