महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग आग की चपेट में आ चुके हैं। इस आग में घायल हुए लोगों का इलाज शुरू कर दिया गया है। मरने वालों की संख्या बढऩे की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से गंभीर चिंता व्यक्त की जा रही है। अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बीच दमकल की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। आग बुझाने का काम शुरू हो गया है। अहमदनगर जिला सरकारी अस्पताल में लगी आग में मरने वालों की संख्या 6 पहुंच गई है। अस्पताल में लगी इस आग में कई लोग झुलस चुके हैं। मरने वालों की संख्या और बढऩे की आशंका है। आईसीयू में आग लगने के बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। आग अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर में लगी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस आग में छह लोगों की मौत हो चुकी है। एक बार फिर राज्य के अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031