रायपुर। समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिय़ा ने आज राजधानी के राजातालाब स्थित अपने निवास में भिलाई निवासी दिव्यांग विरेन्द्र कुमार वासवानी को मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान किया। श्री वासवानी पैरों से 80 प्रतिशत अस्थिबाधित हैं। उन्होंने विगत जून माह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मोटराइज्ड ट्रायसायकल देने का निवेदन करते हुए आवेदन किया था। समाज कल्याण मंत्री ने आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए श्री वासवानी को ट्राइसायकल प्रदान किया और उन्हें सुखी और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी । श्रीमती भेंडिय़ा ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए राज्य सरकार हमेशा तैयार है। श्री वासवानी ने बताया कि उनकी ट्रायसायकल खराब हो जाने के कारण उन्हें बाहर आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सहायता के लिए सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि ट्रायसायकल मिल जाने से उनकी मुश्किलें दूर हो गई हैं। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031