सेक्स रैकेट के ठिकाने का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामला मध्यप्रदेश के सिहोर के कोतवाली थाना के बस स्टैंड के पास का है जहां एक घर में सेक्स रैकेट संचालन की शिकायत पुलिस को लंबे समय से मिल रही थी। पकड़े गये लोगों में 4 लड़कियां, 3 ग्राहक, 1 ड्राइवर, 1 संचालिका और महिला मैनजर शामिल है। बताया गया है कि लंबे समय से पुलिस को सैक्स रैकेट की सूचना मिल रही थी जिस पर पुलिस ने देर रात को छापामार कार्रवाई की है. पकड़ी गई लड़कियां भोपाल से आती थीं। जिस महिला के घर में सेक्स रैकेट पकड़ा है वो अपने आप को महिला नेत्री कहलाती थी। कई वीआईपी के साथ फेसबुक पर फोटो शेयर करती थी। इनके कब्जे से नकदी 28 हजार 710 रुपये भी जब्त किए गए। इस पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी से पूछताछ चल रही है. सभी लड़कियां भोपाल से आती थीं।
Previous Articleडेढ़ वर्ष बाद फिर शुरू होगा जनचौपाल
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















