अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा द्वारा आने वाले 13 नवंबर को आयोजित अन्नदाता रैली को स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए महासभा के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य मान सिंह पटेल ने बताया कि 13 नवंबर को रमाबाई अंबेडकर मैदान में आयोजित कूर्मि क्षत्रिय अन्नदाता महारैली की अभूतपूर्व तैयारी हेतु हो रहे पूर्वाभ्यास व कार्यकर्ताओं के उत्साह ने उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक सामाजिक हलचल ने सबको चौकाने का काम जरुर किया, परंतु सभी जोश खरोश उस समय ठंडा पड़ गया जब कोविड-19 की आड़ में पुलिस आयुक्त के नए क्लॉज अंडर टेकिंग के नाम से कभी 60 वर्ष से ज्यादा के लोग ना आएं, कभी 5 हजार से ज्यादा व्यक्ति महारैली में न हों, कभी ग्राउंड के बाहर धारा 144 का उल्लंघन ना हो आदि तकनीकी कारणों से अन्नदाता महारैली को स्थगित करना पड़ रहा है। श्री पटेल ने कहा कि जिस प्रकार से सौहार्दपूर्ण वातावरण में 66 दिनों तक उत्तर प्रदेश की सड़कों पर लगभग 19 हजार किमी तक चलकर अपने समाज में पहुंचने का काम किये थे। उसी वातावरण हम बिना प्रशासन के टकराव के 13 नवंबर को एक साथ अपने समाज से मिलने वाले थे, परंतु अब यह संभव होते दिखाई नहीं पड़ रहा है। श्री पटेल ने कहा कि इन सबके बावजूद महासभा द्वारा शीघ्र ही उच्च स्तरीय बैठक बुलाकर महारैली हेतु नई तिथि का निर्णय लेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वे सभी साथी बधाई के पात्र है जिन्होंने निर्बाध 66 दिनों तक उत्तर प्रदेश की सड़कों पर अखिल भारतीय कूमि क्षत्रिय महासभा के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का काम किया है, वह निश्चित ही आने वाले समय में एक नए इतिहास के भागीदार बनेंगे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930