एक 14 साल की लड़की अपने कलयुगी बाप की करतूत अपनी मां को बताई। बेटी द्वारा दी गई जानकारी को सुनकर मां के होश उड़ गये। मां को बेटी ने बताया कि पिछले कई महीनों से उसका बाप उसे अपनी हवस का शिकार बना रहा था। महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए सोमवार रात पश्चिम बंगाल के नारायणपुर में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़ता की मां के अनुसार, उनकी 19 साल पहले शादी हुई थी। वह डॉक्टर की सलाह के बाद बेड रेस्ट पर थी। उसका पति मार्च के महीने से ही अपनी ही बेटी के साथ रेप कर रहा था। महिला ने अपनी सास-ससुर और भाभी पर भी आरोप लगाया है कि उन्हें इन बातों का पता था, लेकिन उन्होंने इस मामले को दबाने की कोशिश की।
पीडि़ता ने नानी को बताई थी सारी बात
दुर्गा पूजा के दौरान पीडि़ता ने अपनी नानी को सारी बात बताई थी। नानी ने फिर पीडि़ता की मां को सारी जानकारी दी। मां ने अपने पति के खिलाफ जाकर अपनी बेटी के साथ खड़े होने का फैसला किया। सोमवार की रात महिला ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीडि़ता की मां ने बताया कि मैं किसी समस्या के कारण बिस्तर पर आराम कर रही थी। डॉक्टर ने मुझे बेड रेस्ट बोला था। मेरी बेटी ने रेप की बात अपनी दादी और मौसी के अलावा किसी को नहीं बताई थी। बेटी को धमकी दी गई थी कि अगर उसने खुलासा किया तो उसके पिता जेल चले जाएंगे। मेरी बेटी मार्च से यौन प्रताडऩा के दौर से गुजर रही थी। मैं कभी-कभी उसकी मां होते हुए भी उसकी खामोशी को नहीं समझ पाती थी। पीडि़ता की मां ने आगे बताया मैंने अपनी बेटी को दुर्गा षष्ठी के दिन मामा के घर भेजा था। अगले ही दिन उसने अपनी नानी को सब कुछ विस्तार से बताया। उन्होंने उन्होंने मुझे यह बात डिटेल में बताई। तब मैंने नारायणपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया था। मैंने पति, सास और देवर की पत्नी के खिलाफ शिकायत की है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031