वैसे तो अनेक सड़क हादसे होते रहते है, लेकिन हम जो बताने जा रहे वह एक रोंगटे खड़े कर देने वाली सड़क हादसा है। खबर है कि बस और टैंकर में जोरदार भिड़ंत होने के कारण दोनों वाहनों में आग लग गई और इस आगजनी में 12 लोग जिंदा जल गये। यह हादस राजस्थान के बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे में कई लोग घायल भी हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बस में 25 लोग सवार थे। टक्कर होते ही बस में आग लग गई। इससे लोग उसी में फंस गए, कुछ लोग खिड़की तोड़कर बाहर निकल आए। हादसे की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 10 लोगों को बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक, हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया है, जिसको देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
Previous Articleप्रेमी ऑटो ड्राइवर के साथ भागी करोड़पति की पत्नी एक माह बाद लौटी, पैसा खतम खेल खतम…!
Next Article खुलासा : प्रोफेसर पति ने रची थी हत्या की साजिश
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















